परसिया: रानी दुर्गावती स्कूल का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण,मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांची, बच्चों को देंगे गणवेश
नगर पालिका परिषद परासिया के अध्यक्ष विनोद मालवीय ने मंगलवार को रानी दुर्गावती प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, उपस्थिति रजिस्टर, मध्यान्ह भोजन सहित विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।