सतबरवा: पोंची आनंद मार्ग स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा और आनंदमूर्ति जी की 105वीं जयंती मनाई गई
सतबरवा प्रखंड के पोंची आनन्दमार्ग स्कूल में शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्दमूर्ति जी का 105वां जन्मदिन तथा बुद्ध पूर्णिमा आनन्दमार्ग आवासीय उच्च विद्यालय परिसर सतबरवा के पोंची में मनाई गई। शंखध्वनि तथा जयघोष के साथ जन्मदिन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आसपास के आनन्दमार्ग स्कूल के छात्रों तथा अन्य प्रवर्तकों ने भाग लिया।