कोंडागांव: पलारी गांव में जंगली साग 'फूटू' खाने से एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, 5 लोग जिला अस्पताल में भर्ती
कोण्डागांव शहर से कुछ ही दूर स्थित पलारी गांव में मंदिर के पास रहने वाला देवांगन परिवार आज रविवार को जंगली प्राकृतिक साग फूटू खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गया। आज शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह परिवार में फूटू की सब्जी बनाई गई थी। दोपहर बाद परिवार के सभी आठ सदस्यों को अचानक उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर