नावानगर: नावानगर थाना के पास से एक ओवरलोड अवैध बालू लदे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, चालक सह ऑनर पर एफआईआर दर्ज
नावानगर थाना के पास से एक ओवरलोड अवैध बालू ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है। साथ ही चालक सह ऑनर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान ओवरलोड ट्रक को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक से बालू संबंधित कागजात की मांग की गई, पर चालक के पास कोई कागजात नहीं थी।