घोड़ाडोंगरी: 22 जनवरी को होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर सारनी थाने में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
22 जनवरी को होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर शनिवार को सारनी थाने में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन, थाना प्रभारी अरविंद कुमरे नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया ने सारणी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 22 जनवरी को होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके साथ शांति समिति के सदस्य से सुझाव ली एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की।