घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में एक युवक के साथ 4 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने घायल युवक का कराया मेडिकल
पाथाखेड़ा में एक युवक से 4 लोगो ने मारपीट की। पाथाखेड़ा पुलिस ने शनिवार शाम करीब 4 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में घायल युवक का मेडिकल कराया। पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में अंकित चंदेल के साथ 4 लोगो ने मारपीट की। घायल युवक ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचेकर मामले की शिकायत की। घायल युवक का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।