घोड़ाडोंगरी: एक्सीलेंस स्कूल के साथ 4 केंद्रों पर आयोजित की गई नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 779 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
एक्सीलेंस स्कूल घोड़ाडोंगरी सहित घोड़ाडोंगरी ब्लाक के 4 केंद्रों पर शनिवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। 4 केंद्रों पर 779 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। घोड़ाडोंगरी बीईओ एचएस रघुवंशी ने बताया कि घोड़ाडोंगरी ब्लाक के 4 केंद्रों एक्सीलेंस स्कूल घोड़ाडोंगरी,सीएम राइज स्कूल घोड़ाडोंगरी,कन्या हायर सेकेंडरी पाथाखेड़ा एवं कन्या हायर सेकेंडरी सारनी में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।