घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा के शास्त्रीनगर में एक युवक से 3 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने घायल युवक का कराया मेडिकल
पाथाखेड़ा के शास्त्रीनगर में शुक्रवार को एक युवक से 3 लोगों ने मारपीट की। पाथाखेड़ा पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे घायल युवक का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा के शास्त्रीनगर में पुरानी रंजिश को लेकर आकाश बरोदे के साथ 3 लोगों ने मारपीट की। घायल युवक ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की।