घोड़ाडोंगरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी का राज्य स्तरीय कायाकल्प की टीम ने किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी का शुक्रवार शाम करीब 5 बजे राज्य स्तरीय कायाकल्प की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल के वार्डो, लेबर रूम, ड्रेसिंग रूम, लेब, एक्स-रे रूम सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने व्यवस्थाएं देखी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीएमओ डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी का राज्य स्तरीय कायाकल्प की टीम ने निरीक्षण किया।