घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में एक युवक से करीब 20 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने घायल युवक का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में कराया मेडिकल
घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा में शुक्रवार शाम को एक युवक से करीब 20 लोगों ने मारपीट की। पाथाखेड़ा पुलिस में घायल युवक का शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में सागर बिंजारे के साथ पुरानी रंजिश को लेकर करीब 20 लोगों ने मारपीट की। घायल युवक ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की।