बिंदकी: जहानाबाद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तों देवी सिंह उम्र 46 वर्ष तथा गौरव उम्र 22 वर्ष निवासी गण जाफरपुर सिठर्रा थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर को घटना में प्रयुक्त लकड़ी के दो डंडो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को दिन में करीब 11:00 बजे कानूनी कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय भेज दिया।