डिंडौरी: पड़रिया कला में मिट्टी धसकने से मृत महिला के परिजनों को कलेक्टर ने आर्थिक सहायता देने के आदेश जारी किए
डिंडौरी कलेक्टर कलेक्टर ने पड़रियाकला गांव में मिट्टी धसकने से मृत महिला ममता बाई झरिया उम्र 47 वर्ष पति केशव झरिया को संबल कार्ड का ₹4 लाख आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करते हुए रेड क्रॉस समिति से ₹50हजार की सहायता राशि,अंत्येष्टि कार्यक्रम हेतु आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने को संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किए। जिला जनसंपर्क विभाग सोमवार दोपहर 3:30 जानकारी दी।