जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 45 शिकायतें
हरदोई, 14 अगस्त। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 14, 2026