पुलिस उपायुक्त दक्षिण, श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतत निगरानी, सुदृढ़ यातायात प्रबंधन एवं स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं तथा ताजिया कमेटियों के सक्रिय सहयोग से थाना नौबस्ता क्षेत्रांतर्गत मछरिया एवं थाना बाबूपुरवा क्षेत्रांतर्गत बघाही कर्बला में मुहर्रम के समस्त ताजिया जुलूस पूर्णतः सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। आयोजन के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाता रहा तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में रही, यातायात व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित होती रही तथा कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना, विवाद अथवा अवांछनीय स्थिति की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
@Uppolice
@dcpskanpur