काको: जोरदार बारिश के बाद काको प्रखंड के कई इलाकों में 15 घंटे बिजली गुल रहने से लोग हुए परेशान
काको प्रखंड के हाटी मोड़, हाटी, जुलाहबीघा, बेदौली सहित दर्जनों गांवों में सोमवार शाम आई जोरदार बारिश के बाद करीब 15 घंटों तक भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही जिससे पेयजल संकट के साथ साथ विद्युतीय उपकरणों के उपयोग में भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तक भी स्थिति जस की हस बनी रही।