सावधानी में ही सुरक्षा है!
अनजान व्हाट्सएप/टेलीग्राम ग्रुप पर मिलने वाली 'Investment Tips' वित्तीय धोखाधड़ी का जाल हो सकती हैं। जालसाज आजकल हमारे बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं।
ठगों का तरीका (Scammers Modus Operandi):
अनजान व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर "Exclusive Investment Opportunities" का लालच देना।
फर्जी ऐप्स (Fake Apps) डाउनलोड करवाकर उसमें झूठा मुनाफा (Fake Profit) दिखाना।
अधिक लाभ के नाम पर बार-बार पैसा निवेश (Invest) करवाना।
पैसे निकालने (Withdrawal) के समय अकाउंट फ्रीज होने का बहाना बनाना और फिर से रकम मांगना।
राजस्थान पुलिस की सलाह :
"Guaranteed Returns" और VIP स्टॉक टिप्स को हमेशा 'Red Flag' समझें।
कोई भी प्रामाणिक ब्रोकर (Genuine Broker) पैसे निकालने के लिए और पैसे जमा करने को नहीं कहता।
अपने घर के वरिष्ठ नागरिकों को इन साइबर खतरों के प्रति जरूर जागरूक करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
किसी भी साइबर ठगी या संदेहास्पद गतिविधि पर तुरंत 1930 या http://cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।
जो आपने जीवन भर जोड़ा है, उसे नादानी से ठगों के हवाले ना करें।
#CyberCrimeAwareness #BalotraPolice #SafeRajasthan #Balotra #BalotraNews
3 views | Barmer, Rajasthan | Jul 7, 2026