#Balotra: बालोतरा पुलिस ने बेहतर सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन हेतु सघन अभियान चलाया।
‘ए’ श्रेणी की नाकाबन्दी कर कुल 692 वाहनों की गहन चैकिंग की।
अस्पष्ट/बिना नम्बरी 21 वाहनों, काली फिल्म लगे 24 वाहनों, बिना हेलमेट 20 व बिना सीटबेल्ट 24 वाहनों के विरूद्ध की कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों एवं राजस्थान पुलिस की प्राथमिकता के बिन्दु संख्या-03 ‘‘बेहतर सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन’’ की पालना सुनिश्चित करने तथा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस नियंत्रण कक्ष बालोतरा के मार्फत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला बालोतरा के सुपरविजन में जिले के समस्त थानाधिकारीगण के नेतृत्व में दिनांक 30 जून 2026 को सांय 07.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाकर “ए” श्रेणी की नाकाबंदी कर सुनियोजित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान सम्पूर्ण जिले में कुल 12 स्थानों पर “ए” श्रेणी की नाकाबंदी कर नाकाबंदी के दौरान 328 दुपहिया वाहनों एवं 364 चैपहिया वाहनों सहित कुल 692 वाहनों की सघन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर बिना हेलमेट 20 दुपहिया वाहनों, बिना सीटबेल्ट 24 वाहनों, अस्पष्ट/बिना नम्बरी 21 वाहनों व काली फिल्म लगे 24 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 102 कार्यवाही की गई। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध धारा 185 एमवी एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक वाहन को जब्त किया गया।
बालोतरा पुलिस द्वारा संचालित यह विशेष यातायात एवं नाकाबंदी अभियान सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ। साथ ही आमजन में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता एवं पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूती मिली।
आमजन से अपीलः- वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा वाहन के सभी दस्तावेज अद्यतन रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी थाना को दें।
@policerajasthan
#BalotraPolice #TrafficChecking #Nakabandi #RoadSafety