गिरिडीह: जेपीएससी परीक्षा को लेकर डीसी की बैठक, 43 केंद्रों पर 15,655 अभ्यर्थियों के लिए कड़ी तैयारी
19 अप्रैल को जिले में आयोजित होने वाली जेपीएससी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर गुरुवार को 11 बजे डीसी ऑफिस में उपायुक्त रामनिवास यादव द्वारा बैठक कर सभी संबंधित अधिकारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई। बैठक में परीक्षा से जुड़ी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय तथा अभ्यर्थियों की सुविधा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।