राजपुर: जिले में चलाए गए विशेष अभियान में 26 अभियुक्त गिरफ्तार, 25 हजार 500 रुपये वसूला जुर्माना
Rajpur, Buxar | Jun 25, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कुल 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस के अनुसार परीक्षा अधिनियम कांड में 2, हत्या के प्रयास कांड में 1, शराब के सेवन में 12 व वारंट में 11 अभियुक्त को जेल भेजा गया।