चायल: स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, प्रयागराज रेफर, पीछे से मारी टक्कर, बेहोशी की हालत में मां
पिपरी थाना क्षेत्र नाई मियां का पूरा स्थित कॉर्पोरेशन बैंक के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज ले गए!