धोरैया: जयपुर मोड़ के पास से धोरैया पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को तीन बोतल विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार, भेजा बांका जेल
Dhuraiya, Banka | Mar 25, 2024 धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर जयपुर मोड़ के पास से एक बाइक सवार युवक को तीन बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।पकड़ाया बाइक सवार भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के कस्बा गोलाघाट रोड शिव मंदिर निवासी अशोक कुमार मंडल बताया जाता है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर युवक को बांका जेल भेज दिया गया।