उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में दंपत्ति के लापता होने का मामला सामने आने के बाद उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दोनों के शव उनके ही घर के अंदर एक बड़े संदूक में बंद मिले। मृतकों की पहचान लहरीलाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि घर से लगातार बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सायरा थाना पुलिस ने घर की तलाशी ली तो बड़े संदूक के अंदर दंपत्ति के शव मिले।प्रथम दृष्टया दोनों की हत्या कर शवों को संदूक में बंद किए जाने की आशंका है। घटना की खबर फैलते ही पुनावली गांव में हड़कंप मच गया। सायरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दंपत्ति की हत्या कब और किसने की और शवों को संदूक में क्यों छिपाया गया।दंपत्ति की मौत कैसे और क्यों हुई? संदूक में शव किसने बंद किए? इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।
Girwa, Udaipur | Aug 14, 2026