बड़हिया: बड़हिया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में युवक पर धारदार हथियार से हमला, युवक जख्मी
शुक्रवार पूर्वाह्न बड़हिया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव वार्ड संख्या 6 में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक को धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया. घायल की पहचान डुमरी वार्ड नंबर 6 के रहने वाले स्वर्गीय मथुरा सिंह के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई. पूर्वाहन 10 बजे उसका रेफरल अस्पताल बड़हिया में इलाज चल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.