बांका: गांधीनगर गरनिया में मोबाइल दुकान में लगी आग, घंटे में 70 लाख की संपत्ति जली
Banka, Banka | Jul 12, 2026 बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग स्थित गांधीनगर गरनिया में रविवार अहले सुबह 2 बजे भीषण आग लगने से एक मोबाइल एसेसरीज एवं मोबाइल की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में करीब 70 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।