बरेली: बरेली जिले में राशन डीलरों को बड़ा तोहफा, अब हर क्विंटल पर मिलेंगे ₹125; 1756 विक्रेताओं को सीधा फायदा
बरेली। राशन डीलरों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने राशन वितरण पर मिलने वाले लाभांश में बढ़ोतरी कर दी है। अब उचित दर विक्रेताओं को हर क्विंटल खाद्यान्न वितरण पर 90 रुपये की जगह 125 रुपये मिलेंगे। यानी हर क्विंटल पर सीधे 35 रुपये का फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को लखनऊ के लोकभवन में इसकी घोषणा की। इसका बरेली की सभी विधानसभा क्षेत्रों में लाइव प्रसारण किया