गुरारू: गुरारू में खाद दुकानों पर छापा: शारदा ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित, 4 दुकानदारों से मांगा स्पष्टीकरण
Guraru, Gaya | Jul 30, 2026 जिले में खाद की कालाबाजारी और अनियमितता रोकने के लिए कृषि विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में गुरारू प्रखंड की कई खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में उर्वरकों के रख-रखाव में गड़बड़ी और अन्य अनियमितताएं पाई गईं।