जिले के गांव रावलधी में पिछले कुछ दिनों से आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। गलियों में घूमने वाले कुत्ते झुंड में इकट्ठे होकर ग्रामीणों के मवेशियों को घायल कर रहे है। इनके डर से बच्चों, बुजुर्गों तक का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।