एनडीआरफ की 7वीं बटालियन बठिंडा की टीम द्वारा जिले के गांव रावलधी स्थित रोहतक रोड़ पर ज्ञान केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनडीआरएफ टीम कमांडर इंस्पेक्टर संदीप कुमार की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बाढ़, भूकंप, आग, सीपीआर और अन्य प्राकृतिक आपदाओं को शामिल किया गया।