कैथल में आयोजित 58वीं राज्य स्तरीय कराटे स्कूली खेल प्रतियोगिता में नगर चरखी दादरी के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक जीते। रविवार को भगत सिंह एकेडमी में कोच राजेश तक्षक व महिला कोच सुदेश तक्षक की अध्यक्षता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।