मानवता एक धर्म फाउंडेशन द्वारा गांव खेडी बूरा में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कैंप प्रबंधक अजय उर्फ बिट्टू द्वारा की गई। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सरपंच संदीप ने शिरकत की। शिविर में 43 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया और रक्तदाताओं केा प्रमाण पत्र देकर व बैज लगाकर सम्मानित किया गया।