सोमवार से कपास की सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को अभी खरीद के लिए और इंतजार करना होगा। जिले में सीसीआई द्वारा कपास खरीद के लिए पांच मिल हायर की गई हैं और सोमवार से खरीद शुरू होनी थी। लेकिन सीसीआई के दादरी मैनेजर बदले जाने और नए अधिकारी द्वारा कार्यभार नहीं संभालने के कारण इसमें देरी हुई है।