कृषि विभाग रबी सीजन को मध्य नजर रखते हुए सरकारी बीज बिक्री केंद्रों पर बीज उपलब्ध कराने में जुट गया है। इसी कड़ी में बाढड़ा सहित जिले के दूसरे बीज बिक्री केंद्रों पर गेहूं व सरसों का बीज पहुंचा है। जिससे किसानों में खुशी है और वे बुआई से पहले बीज लेने में जुटे हुए हैं।