मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष,चार लोग घायल
Meerut, Meerut | Mar 16, 2024 शनिवार की सुबह भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव स्याल में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडे चले।जिसमे दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए।सभी घायलों को सीएचसी में उपचार को भेजा गया।दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के की तहरीर मिली है,जिसपर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।