मेरठ: बहसूमा क्षेत्र में हमले में घायल महिला की मौत,थाना पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो एसएसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार
Meerut, Meerut | Mar 16, 2024 शनिवार को थाना बहसूमा क्षेत्र से एक परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा जहां उसने पुलिस पर हमले में घायल महिला की मौत हो जाने के बाद भी थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।पीड़ित परिवार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिये है।