मेरठ: एसएसपी के आदेश के बावजूद महिला की लोहियानगर थाने में नहीं हुई सुनवाई,महिला ने वीडियो बनाकर किया वायरल
Meerut, Meerut | Mar 16, 2024 शनिवार को एक महिला ने लोहियानगर थाना परिसर से वीडियो वायरल कर लोहियानगर पुलिस पर एसएसपी के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।महिला ने तीन तलाक के मामले में थाना पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है।थाना प्रभारी का दावा है कि महिला के अरोपो की जांच की जाएगी और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।