मेरठ: कोतवाल धन सिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में,प्रदेश को मिलीं 729 महिला सब इंस्पेक्टर, एडीजी ने ली सलामी
Meerut, Meerut | Mar 16, 2024 मेरठ में लोहिया नगर स्थित कोतवाल धन सिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में शनिवार को 729 महिला सब इंस्पेक्टर की पासिंग आउट परेड हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि रहे एडीजी डीके ठाकुर ने परेड की सलामी ली। शपथ ग्रहण के बाद परिजनों ने महिला दरोगाओं के कंधे पर सितारे लगाए तो कई की आंखें खुशी के आंसुओं से भर गईं।