मेरठ: परतापुर तिराहा स्थित घाट पुलिस चौकी के पास बाइक सवार व्यक्ति को बेरहमी से पीटा,6 हज़ार रुपए की रकम भी लूटी
Meerut, Meerut | Mar 16, 2024 परतापुर। बीतीरात परतापुर तिराहा स्थित घाट पुलिस चौकी के पास अपने साथी का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति की पुलिस व अज्ञात लोगों ने बाइक चोरी कर ली बाइक में छह हजार रुपए की नगदी भी थी। विरोध करने पर व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई भी की गई। पीडित ने सीओ ब्रहमपुरी से शिकायत की जिस पर इंस्पैक्टर ने चौकी इंचार्ज को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करने के लिए कहा है।