बहराइच: कुंडासर के पास ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी ठोकर, हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हुआ
जिले के कुंडासर के पास सवारी छोड़कर वापस आ रहे ई रिक्शा को ठोकर ट्रक ने मार दी। इस हादसे में ई रिक्शा चालक घायल हो गया। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों द्वारा शुक्रवार को जानकारी देते बताया कि ट्रक ने ई रिक्शा को ठोकर मारी थी। जिसे युवक घायल हो गया है।