बीना: कानूनगो वार्ड में कुएं में गिरने से बैल की मौत, 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
Bina, Sagar | Oct 22, 2025 पुलिस को सूचना मिली थी कि कानूनगो वार्ड मे कुएं में गिरने से बेल की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही बुधवार करीब 11:00 बजे मौके पर बिना थाने से जवान एवं नगर पालिका कर्मचारी पहुंच गए। वही मौके पर गौ सेवा समिति के सदस्य भी पहुंचे और गौ सेवा समिति ने नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से ट्रैक्टर से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मृतक बैल को बाहर निकाला।