भगवानपुर: रसलपुर जोकिया बहियार में जमीनी विवाद में गोलीबारी, किसान की मौत पर मंत्री सुरेंद्र मेहता ने जताया दुख
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर जोकिया बहियार में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी में रसलपुर गांव निवासी वृद्ध किसान उपेन्द्र चौधरी के इलाज के दौरन मौत हो जाने के उपरांत सोमवार को सुबह करीब दस बजे स्थानीय विधायक सह मंत्री सुरेंद्र मेहता मृतक के परिजनों से मिलने के लिए रसलपुर गांव स्थित उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।