शाजापुर: शाजापुर में गाय को कुत्तों ने किया गंभीर घायल, गाैरक्षा सेना ने किया गाय का उपचार
शाजापुर में आवारा कुत्तों ने गाय को गंभीर घायल कर दिया। गाय गंभीर अवस्था में ट्रैचिंग ग्राउंड पर तड़प रही थी। गाैरक्षा सेना सदस्यों को गाय के गंभीर घायल होने की जानकारी लगी। जिस पर नगर पालिका शाजापुर के वाहन से गाय को कांजी हाउस लाया गया। यहां पर गाैरक्षा सेना सदस्यों द्वारा गाय को उपचार किया गया। गाैरक्षा सेना के धर्मेंद्र शर्मा ने मामले को लेकर जानकारी दी।