सांगानेर: रितु बराला से मारपीट और अभद्रता मामले में जयपुर में FIR की मांग, रातभर कमिश्नरेट में धरने पर बैठे डोटासरा सहित कई नेता
दिल्ली में NSUI की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के मामले में जयपुर में जीरो नंबर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन आज बुधवार को भी जारी रहा। दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल चंचल यादव के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने से नाराज कांग्रेस नेताओं ने सोमवार रात जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में धरना दिया।