आपकी सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए भोजपुर पुलिस द्वारा अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस की मदद से मॉर्निंग वॉक के समय पार्कों और मुख्य मार्गों पर अश्वारोही पुलिस की विशेष गश्त शुरू की गई है।
जिससे सुबह टहलने वाले नागरिकों, महिलाओं और बुजुर्गों को पूरी तरह सुरक्षित माहौल मिल सके। घोड़े पर सवार पुलिसकर्मियों की यह टीम सुबह के वक्त संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित करेगी।
Arrah, Bhojpur | Oct 29, 2026