इटारसी: जिलवानी डंपिंग ग्राउंड का संयुक्त कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पुराने कचरे के निष्पादन की शिकायत पर हुई जांच
पुराने कचरे (लीगेसी वेस्ट) के निष्पादन मे अनियमितताओं की शिकायत के बाद नर्मदापुरम संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र सिंह ने जिलवानी डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया।जिसका वीडियो शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे सामने आया है। जब प्रशासनिक टीम ने गुरुवार को बदबू और कचरे के ढेर के बीच स्थल की स्थिति का जायजा लिया। अब शिकायत में लगाए गए आरोपों का रिकॉर्ड से मिलान किया जायेगा।