सारठ: MLA चुन्ना सिंह ने छाताकुरूम जोरिया में श्रृंखलाबद्ध चेकडैम निर्माण की रखी आधारशिला, होगी हजारों एकड़ में पटवन की सुविधा
Sarath, Deoghar | Jun 28, 2026 विधायक चुन्ना सिंह ने रविवार शाम 5 बजे बोचबांध पंचायत के छाताकुरूम जोरिया में श्रृंखलाबद्ध चेकडैम निर्माण की आधारशिला रखी। बताया कि जल संसाधन विभाग से ₹98 लाख की लागत से बनने वाले चेकडैम से हजारों एकड़ में पटवन होगी और घटते जलस्तर पर अंकुश लगेगा। किसानभाई कई तरह के फसल की उपज कर आत्मनिर्भर बनेंगे। वहीं दर्जनों स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, कलम, किताब भी बांटे।