*सेंट्रल जेल इंदौर में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजन*
----
*253 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार*
इंदौर, एक सितम्बर 2026
सेंट्रल जेल इंदौर में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बन्दियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं आयुष विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में आयोजित की गई, इस शिविर का उद्देश्य बन्दियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराना रहा।
संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. मीना भायल एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया के मार्गदर्शन में शिविर का संचालन किया गया, जेल अधीक्षक श्री दिनेश नरवरे, उप अधीक्षक नागर सर के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता के साथ आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ जितेन्द्र भालसे, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश पोरवाल, डॉ. ज्योति बडोले, डॉ. रंजीता चौहान, डॉ अंकिता जैन एवं पैरामेडिकल स्टाफ रचना निगम, वर्षा सक्सेना, उमेश चोहान, अंकिता भारत, माधुरी श्रीवंश, रितु रामपुरी, प्रदीप शर्मा, रेखा भदौरिया, बसंती डोडवे ने सेवाएं प्रदान की।
शिविर में 253 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया किया गया, मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जाँच कर उन्हें आवश्यक आयुर्वेदिक औषधि प्रदान की गई, विशेष रूप से पाचन संबंधी विकार, चर्मरोग कब्ज़ समस्याएं अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित मरीजों को चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया गया। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आयुर्वेदिक जीवनशैली, उचित आहार-विहार, रोगों से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।
#JansamparkMP #indore #LaptopYojana #MPStudents
Jansampark Madhya Pradesh
Indore Police