अंबाह: बाग का पुरा से परीक्षा केंद्र 8 कि.मी. दूर होने पर ग्रामीणों में नाराज़गी, अम्बाह SDM को सौंपा ज्ञापन
Ambah, Morena | Feb 5, 2026 बाग का पुरा के कक्षा पांचवीं और आठवीं के छात्रों का परीक्षा केंद्र 8 किलोमीटर दूर बनाए जाने से ग्रामीणों व अभिभावकों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने अम्बाह एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि दूर स्थित परीक्षा केंद्र छोटे बच्चों के लिए असुविधाजनक और असुरक्षित है, इसलिए बाग का पुरा विद्यालय को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाए।