हमीरपुर: मराठीपुरा में घर के दरवाजे पर शराब पीकर गालियां देने से मना करने पर, घर में घुसकर पीटने वालों पर कार्रवाई की मांग
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के मराठीपुरा में शराबियों ने घर में घुस कर गालियां दे इस कारण पीटा क्योंकि गृहस्वामी मुलिया ने घर के दरवाजे पर शराब पी गालियां देने पर एतराज जताया था। मौदहा पुलिस की अनसुनी पर मुलिया ने इस संदर्भ की तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग के साथ सुरक्षा की भी मांग की है। यह जानकारी मंगलवार को ग्यारह बजे मिली है।