हमीरपुर: कैथी गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
शादी के महज पांच माह बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराललियों ने नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। नवविवाहिता के पिता ने पति सहित आधा दर्जन ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के टेढा गांव निवासी सुखराम वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री रंजना देवी की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ थाना क्ष