कांके: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन से यात्री का पैसों से भरा बैग बरामद कर यात्री को सौंपा
Kanke, Ranchi | Oct 4, 2025 रांची रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से आरपीएफ ने एक यात्री का पैसे से भरा छुटा हुआ बैग किया बरामद कर यात्री को सौंपा। शनिवार दोपहर करीब एक बजे आरपीएफ ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से एक यात्री का बैग बरामद किया।